फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में पूर्व सरपंच सहित दो दर्जन ग्रामीण नामजद

Mon, 11 Jul 2016 12:04 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
एएसपी पहुंचे मामले की जांच करने - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 गांव नंगल में नाली के विवाद को लेकर हुए झगड़े में रविवार को एएसपी गंगा राम पुनिया ने रतिया थाना में पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों तथा घायल दोनों पक्षों के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। एएसपी ने रतिया पुलिस अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


गौरतलब है की शनिवार को गांव नंगल में नाली बंद करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मामले में पुलिस ने गांव नंगल में हमला करने के मामले में घायल नंगल निवासी कुलदीप की शिकायत सतपाल उर्फ सत्तु व पांच-छह अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वही रतिया अस्पताल में हुए हमले के मामले में पुलिस ने सरंपच प्रतिनिधि भूपेंद्र की शिकायत पर गांव के ही पूर्व सरंपच छिंद्रपाल, बिट्टु, लाला, गोरखी, मिल्खी, सतपाल, सोनू, बाबू, हरदेव, हैप्पी, काला, बिंद्र सहित 10-15 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में नामजद बिट्टू और लाला को गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें