फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों में मारपीट, पांच घायल

Mon, 28 Dec 2015 12:26 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 फतेहाबाद रोड स्थित बोला पेट्रोल पंप के सामने दो दुकानों के संचालकों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे पर लोहे की राड और डंडे चले।

विवाद में दोनों पक्षों के पांच युवक घायल हो गए। झगड़े  की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के युवक वहां से भाग गए। बाद में सरकारी अस्पताल में जाकर दाखिल हो गए।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष के धर्मेेंद्र, सोनी और मांगेराम ने बताया कि फतेहाबाद रोड पर उनकी जगदंबे गैस वेल्डिंग की दुकान है। उनके पड़ोस में ही कलगीधर टायर वर्कर्स की दुकान है। रविवार को किसी बात को लेकर उनकी व कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालकों की कहा सुनी हो गई।

 सोनी ने आरोप लगाया कि कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालक गुरकिरत व उसके करिंदे अतिंद्र ने उन पर लोहे की राड से हमला कर दिया, जिसमें उनको गंभीर चोटें आई।

वहीं कलगीधर टायर वर्कर्स के संचालक गुरकिरत ने बताया कि उसकी दुकान पर अतिंद्र नाम का युवक कार्यरत है जो मानसिक रूप से परेशान रहता है। जगदंबे गैस वेल्डिंग के संचालक व उसके लड़के अक्सर अतिंद्र पर तंज कसते रहते हैं और उसे तंग करते हैं।
विज्ञापन


रविवार को भी धर्मेंद्र और सोनी के साथ मिलकर मांगे राम ने अतिंद्र को तंग करना शुरू किया। गुरकिरत ने बताया कि जब अतिंद्र ने उनका विरोध किया तो तीनों युवकों ने अतिंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह भी बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें