फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बाद नहर में गिरे दोनों बच्चों के शव भी मिले

Fri, 17 Feb 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ढिंगसरा से 10 फरवरी शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो बच्चों सहित गायब पिता का शव मिलने के बाद वीरवार सुबह दोनों बच्चों के शव बनमंदोरी हेड पर बरामद कर लिए गए। पुलिस ने ढिंगसरा निवासी कर्ण (10) और मनजीत (8) के शव बनमंदोरी हेड से बरामद कर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ढिंगसरा निवासी सत्यप्रकाश (32) पुत्र मनीराम अपने दो पुत्र कर्ण और मनजीत को साथ लेकर 10 फरवरी की शाम गांव के साथ लगते एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने की बात कहकर घर से निकला था। तीनों बाप-बेटे बाइक से घर से जाने के बाद देर रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसकी बाइक फतेहाबाद रोड से करीब तीन किमी दूर नहर की पटरी पर मिली। इसलिए परिजनों व ग्रामीणों ने बच्चों सहित नहर में गिरने का अंदेशा लगाकर कर उसकी नहर में जाल बिछा कर लगातार खोजबीन शुरू कर दी थी। इस खोजबीन में बुधवार को सत्यप्रकाश का शव नहराणा हेड से बरामद किया गया।  वहीं वीरवार को दोनों बच्चों के शव भी बनमंदोरी हेड से मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें