हेडकांस्टेबल के बेटों ने बनाया चेन स्नैचर गिरोह
- फोटो : Demo Pic
बीते दिन शहर में दो अलग-अलग जगह से पर्स छीनने के आरोपी को शहर पुलिस ने भले ही काबू कर लिया है। लेकिन अब भी चोरों में पुलिस का खौफ नहीं दिखा रहा है।
वीरवार को बस स्टैंड चौकी से महज सौ मीटर दूर टैक्सी स्टैंड के पास से दिनदहाड़े एक युवक एक वृद्धा जो माली का काम करती है, का पैसों वाला थैला लेकर फरार हो गया। वृद्घा के अनुसार थैले में लगभग 15 हजार रुपये और बैंक पासबुक थी। वृद्घा ने बताया कि उसने चोर का पीछा किया लेकिन तब तक वह फरार हो गया। मौकेे पर खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वृद्घा को लेकर आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वृद्धा ने बस स्टैंड चौकी में मामले की औपचारिक शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बस स्टैंड चौकी में दी शिकायत के अनुसार इंद्रपुरा निवासी गंदौड़ी देवी ने बताया कि वो मताना सरकारी स्कूल में माली का काम करती है। वीरवार को वो अनाजमंडी के पीछे एसबीआई से तनख्वाह के 15 हजार रुपये निकलवाकर वो घर जा रही थी। गंदौड़ी ने बताया कि वो पैदल चलकर थक गई थी, इसलिए उसने टैक्सी स्टैंड के पास स्थित वाटर कूलर के पास थैला रख दिया और पानी पीने लगी। उसने बताया कि कुछ क्षणों के बाद जैसे ही उसने थैला संभाला तो देखा कि एक युवक उसका थैला छीनकर भागा जा रहा है। उसने शोर मचाया तो उसके साथ कुछ लोग भी आरोपी युवक के पीछे भागे लेकिन युवक उसको चकमा देकर फरार हो गया। सिटी पुलिस इंचार्ज सुरेंद्र कंबोज ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।