फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, एक की मौत, सात घायल

Mon, 10 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर रविवार सुबह हापुड़ लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जबकि सातों घायलों को दिल्ली-मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।जानकारी के मुताबिक, हापुड़ जिले के सात लोग शनिवार दोपहर किराए की कार से गोवर्धन की परिक्रमा लगाने मथुरा गए थे।
विज्ञापन


रविवार रात करीब दो बजे परिक्रमा लगाने के बाद लोग हापुड़ लौट रहे थे। कार में दिनेश (56) पुत्र भगवंत प्रसाद निवासी मोतीगंज हापुड़, ईश्वर चंद (55) पुत्र चंद्रशेखर निवासी आर्यनगर हापुड़, इंदर (32) पुत्र लख्मीचंद निवासी चमरी हापुड़, एसडी यादव (60) पुत्र जगन्नाथ निवासी आर्य नगर हापुड़, अशोक (60) पुत्र बलवंत निवासी जवाहर गंज हापुड़, मोहन (45) पुत्र जगन्नाथ पुत्र गणेशपुरा हापुड़, सत्य प्रकाश(50) पुत्र बुद्धा सिंह निवासी डंडावली हापुड़ और योगेंद्र (45) निवासी आर्यनगर सवार थे।

रविवार सुबह करीब पांच बजे जैसे ही उनकी कार बुलंदशहर-गुलावठी के बीच मार्ग पर पहुंची। सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि सभी सात घायलों को दिल्ली-मेरठ रेफर कर दिया।

बाइक-कार भिड़ंत में घायल मां-बेटे की मौत
 राजघाट-कसेर मार्ग पर रेलवे स्टेशन के निकट कार-बाइक की भिड़ंत में घायल मां-बेटे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को शांत किया।

जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव खेड़िया बहादुरगढ़ निवासी जितेंद्र (37) पुत्र डंबर सिंह अपनी माता राजवती (60) पत्नी डंबर सिंह के साथ रविवार दोपहर बाइक से गांव दौगवां से अपने गांव वापस जा रहे थे। राजघाट मार्ग पर रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने राजवती की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही राजवती ने दम तोड़ दिया। वहीं सीएचसी पर घायल जितेंद्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों ने उपचार में लापरवाही व आक्सीजन न लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा के योगेंद्र सिंह, भोला भईया, पवन कुमार, सोमवीर सिंह, अनार सिंह आदि ने आक्रोशित लोगों को शांत किया।

कोतवाली निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक भाग गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

युवक की जांग फटी थी। ड्रिप व उपचार किया गया। खून ज्यादा बह गया था। युवक को रेफर करने के लिए स्लिप बनाई जा चुकी थी। एंबुलेंस भी आ चुकी थी। लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई। - भूपेंद्र सिंह-सीएचसी चिकित्सक

सड़क हादसे में विद्युतकर्मी की मौतहाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से विद्युतकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।  कोतवाली क्षेत्र के गांव मेहताब नगर निवासी लक्ष्मण पुत्र ओमवीर विद्युत विभाग में कर्मचारी था।

फिलहाल उसकी पोस्टिंग दादरी में थी। शनिवार की रात्रि वह ड्यूटी के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में अपना होटल के पास तेज गति से आ रहा लक्ष्मण खड़े हुए ट्रक में बाइक समेत पीछे से घुस गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने लक्ष्मण को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में लक्ष्मण की मौत हो गई। एसआई प्रभात कुमार बालियान ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें