फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली कार में मिला युवक का नरकंकाल, होगा डीनए टेस्ट

Sun, 21 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
infant dead body
विज्ञापन
गांव ढिंगसरा के जलघर के पास शनिवार सुबह एक जली कार में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। गाड़ी में मौजूद शव बुरी तरह से जल चुका था। ऐसे में गाड़ी के नंबर और अन्य सबूतों के आधार पर मृतक की पहचान सुशील (33 वर्ष) निवासी ढिंगसरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही भट्टू एसएचओ मुकेश बैनीवाल एवं फोरेसिंक एक्सपर्ट डॉ. जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जांच शुरू की। उधर मृतक सुशील के भाई शिवकुमार ने गांव के ही 10-12 लोगों पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के ही छह नामजद युवकों नवनीत, बहादुर, छोटूराम, लीलुराम, सुनील, भरतसिंह के साथ साथ 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या एवं शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह जलने के कारण अब इसका पोस्टमार्टम नहीं करवाया जा सकता, इसलिए भट्टू पुलिस अब इस शव का डीएनए टेस्ट करवाएगी। मृतक के भाई ने सभी आरोपियों पर अलग-अलग वजह से आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर डीएसपी गुरदयाल ने भी घटनास्थल की जांच की।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुशील के भाई शिवकुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 15 वर्ष पूर्व जगाधरी में एक ट्रक ड्राइवर का मर्डर हो गया था। मर्डर के 10 वर्ष बाद एक झगड़े के चलते छोटू निवासी ढिंगसरा ने थाने में शिकायत देकर कहा था कि ड्राईवर का मर्डर सुशील ने किया था। इस मामले में काफी समय तक कोर्ट में केस चला, लेकिन सुशील इस मामले में कोर्ट से बरी हो गया था। ऐसे में इसके चलते काफी समय से सुशील की छोटू के साथ काफी समय से रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा शिवकुमार ने अपने आरोपों में दूसरे एंगल से गांव के ही नवनीत, बहादुर और भरत पर भी शक जताया है। शिवकुमार के मुताबिक मृतक सुशील रोजाना शाम को घटनास्थल के पास इन लोगों के साथ शराब पीता था, ऐसे में पूरी संभावना है कि बीती शाम भी शराब पीते हुए इस घटना को अंजाम दिया गया हो। मृतक के भाई ने बताया कि इसके अलावा गांव के ही सुनील नामक युवक के साथ उसका कुछ समय पहले गली के एक मामले को लेकर भी मृतक सुशील का झगड़ा हुआ था, इस मामले में सुनील पर केस भी दर्ज किया गया था। ऐसे में परिजन सुनील पर भी सुशील के मर्डर का शक जता रहे हैं।

सूचना मिली थी कि जली हुई कार के अंदर एक शव है। जांच करने पर पता चला कि ये गांव ढिंगसरा निवासी सुशील का शव है। सुशील के भाई के बयान पर गांव के ही छह युवकों एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया है। आगे की कार्यवाही तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन

मुकेश बैनीवाल, एसएचओ, भट्टू ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें