फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से हजारों के जूते चुराने का आरोपी काबू

Tue, 28 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना पुलिस की गिरफत में चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 बस स्टैंड रोड स्थित शू-पैलेस से हजारों रुपये के जूते चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए जूते भी बरामद कर लिए है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कुछ दिन पहले पुलिस को दी शिकायत में दुकान मालिक बलजीत ने बताया था कि प्रतिदिन की तरह रात्रि भी वह दुकान बंद कर घर गया था सुबह जब उसने दुकान खोली तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा हुआ था। उसने बताया था कि चोर सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर रात में दुकान में घुसकर लगभग 55 हजार रुपये की कीमत के जूते उठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया तथा उसे सामान भी बरामद कर लिया। इस बारें में थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को बस स्टैंड रोड स्थित जूतों के शोरूम से हजारों के जूते चोरी होने की सूचना मिली थी। दुकान के पास गली मे लगे सीसीटीवी कैमरे में जांच की तो आरोपी दुकान से चोरी कर गली से जाता हुआ दिखाई दिया था।  उसके बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई तथा पुलिस को गुप्तचर विभाग द्वारा सूचना मिली कि उक्त दुकान से चोरी किया गया सामान चोर किल्ला मोहल्ला निवासी कवि द्वारा मोहल्ले में ही बेचा जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया तथा जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया उससे पूर्व उसने दुकान की रेकी थी जिसके बाद मौका पाकर रात्रि को इस वारदात को अंजाम दिया था। चोर से सामान बरामद कर लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें