फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोडे़

Sat, 11 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
दुकानदार अशोक कुमार चोरी की घटना बारे जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन



जाखल मंडी के सब्जी मंडी रोड़ स्थित दो दुकानों के ही रात में तालों को तोड़ हजारों की नकदी सहित अन्य सामान को चोरी कर लिया गया है। चोरी की वारदात का सुबह दुकानें खोलने पर पता चला। घटना की शिकायत पुलिस थाना में दी गई। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मामले में कार्रवाई करते चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

सब्जी मंडी रोड पर करियाणा की दुकान के मालिक प्रिंस कुमार एवं उनके पिता अशोक कुमार ने बताया कि वह रात को दुकान पर दोनों और ताले लगाकर गए थे। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें शटर पर लगाए गए दोनों ताले गायब मिले। जब उन्होंने शटर उठाकर अंदर जांच की तो दुकान के गल्ले में रखे करीब 13 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। दुकान में चोरी होने की खबर बाजार में फैल गई। वहीं इसी दुकान से आगे कुछ दूरी पर स्थित गोयल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विनोद कुमार की दुकान पर भी तालों के टूटने से चोरी होने का पता लगा।
विज्ञापन


विनोद कुमार ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचे वहां शट्टर पर लगाए ताले गायब पाए। अंदर जांच की तो गल्ले से करीब 2 हजार रुपये की नकदी सहित दुकान में पड़े 2 खाली सिलेंडर भी चोरी मिले। दोनों घटनाओं की शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। जिसके बाद दुकानदारों की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। लेकिन वहीं मंडी में हो रही चोरी की घटनाओं के बाद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पिछले महीने एक साथ एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़े गए थे। जिसमें दो दुकानों पर चोरी की गई थी। लेकिन इस घटना में शामिल चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



चोरी का केस दर्ज
थाना प्रभारी हरबंस लाल ने कहा कि दो दुकानों में चोरी की घटना में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें