हरियाणा के फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में मंगलवार सुबह पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल पर आए दो युवक सेल्समेन व गल्ले से करीब 8 हजार रुपये की नगदी लूट कर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर सदर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामले के मुताबिक गांव भिरड़ाना में सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप है।
मंगलवार सुबह पंप पर सेल्समैन सोहन और सोनू तैनात थे। सेल्समैन ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाई। युवकों ने सोनू को पिस्तौल दिखाकर सोनू से 1700 रुपये और सोहन से 3300 रुपये नकदी छीन ली।
इसके बाद युवक कार्यालय में गए और नकदी निकाल ली। करीब आठ हजार रुपये की नकदी लूट कर ले गए।