फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे घुसी बाइक, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Sun, 29 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव दरियापुर के पास ट्रक के नीचे घुसी बाइक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 शनिवार देर रात गांव दरियापुर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कुमार निवासी कंवरपुरा (सिरसा) और पिंकू तिवारी निवासी गोंडा (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। दोनों मृतक दीवारों पर इश्तहार लगाने का काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही दरियापुर चौकी इंचार्ज शादीराम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकाला। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार बताया गया है।


संदीप और पिंकू शनिवार रात तकरीबन दो बजे एक बाइक से सिरसा से फतेहाबाद की ओर आ रहे थे। उनके पास से वीवो कंपनी के सैकड़ों इश्तहार बरामद हुए हैं। ऐसे में संभावना है कि दोनों युवक फतेहाबाद में दीवारों पर इश्तहार लगाने के लिए जा रहे थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो घटनास्थल के हालात देखकर ऐसा लगता है कि दोनों युवक बाइक पर ट्रक के साइड में चल रहे थे और दरियापुर बस स्टैंड के पास एकदम से ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की गई है और इसी चक्कर में बस स्टैंड पर पहले से खड़े एक ट्रक से टकराकर दोनों बाइक सवार साइड में चल रहे ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों युवकों के शवों को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा । ट्रक के नीचे घुस कर टुकड़ों में बंटी बाइक को हादसे के घंटों बाद भी ट्रक के नीचे से नहीं निकाला जा सका।

बाद में दरियापुर पुलिस ने क्रेन की मदद से बाइक को बाहर निकाला। घटनास्थल पर बिखरे खून से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों युवकों की मौत कितनी दर्दनाक रही होगी। घटनास्थल पर ट्रक के नीचे ही युवकों के जूते, दस्ताने भी पड़े थे। शवों को बाहर निकालने के बाद दरियापुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन



शनिवार देर रात दो बाइक सवार दरियापुर बस स्टैंड के पास एक ट्रक की चपेट में आ गए। बाइक सवार युवकों संदीप और पिंकू तिवारी की हादसे में मौत हो गई है जबकि आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया है।
-शादीराम, इंचार्ज, दरियापुर पुलिस चौकी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें