फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते आटो का टायर निकला, 9 लोग घायल, एक रेफर

Mon, 09 Jan 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव भूथन से झलनियां रोड पर सोमवार सुबह एक आटो पलटने से उसमें सवार 8-9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां एक व्यक्ति की गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

            अस्पताल में उपचाराधीन मंजू, राजबाला, रामचंद्र भूथन, दिनेश अग्रोहा ने बताया कि सोमवार सुबह गांव झलनियां से एक आटो चालक अपने आटो में उन्हें बिठाकर फतेहाबाद की ओर लेकर आ रहा था। गांव झलनियां और भूथन के बीच में अचानक चलते आटो का टायर निकल गया और आटो असंतुलित होकर पलट गया। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायलों में शामिल राज की हालत गंभीर होने के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। बाकियों को मामूली चोटें आई हैं। ज्यादातर को मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक अन्य हादसे में सिरसा रोड स्थित मिनी बाईपास के सुबह एक ट्रक व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें