फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से लूटपाट करने वाले तीन आरोपी पंजाब में काबू

Tue, 25 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया के गोदारा पंप पर लूटमार करने के आरोपी रतिया पुलिस टीम की गिरफ्त में । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 10 सितंबर की रात को फतेहाबाद रोड स्थित गोदारा पेट्रोल पंप पर चार कार सवार युवकों ने हथियारों के बल पर पंप के कारिंदे से 35 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को पटियाला पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।    
     
10 सितंबर रात्रि को फतेहाबाद रोड स्थित गोदारा पेट्रोल पंप पर एक स्विफ्ट कार में चार युवक आए थे। उन्होंने पेट्रोल डलवाने के बहाने से कारिंदे से हथियारों के बल पर 35 हजार रुपये की लूटपाट की थी।
विज्ञापन


यह सारा घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। कार सवार युवक घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब की तरफ फरार हो गए थे। इस घटना के बाद भी उक्त आरोपियों ने बाद में पंजाब के कई पेट्रोल पंपों और अन्य जगहों पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद पंजाब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर उक्त युवकों के पोस्टर भी जारी किए थे। इस बीच उक्त युवकों ने एक अक्टूबर को पटियाला जिला के पातड़ा में एक लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद पीछे लगी पुलिस टीम पर फायरिंग भी की थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने आरोपी युवकों को घेर लिया और मौके से तीन युवकों सुनाम निवासी गुरबाज सिंह उर्फ बाजा, किला रायपुर निवासी गुरमुख सिंह, कालिया निवासी मनजिंद्र सिंह को काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें पटियाला जेल भेज दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें