फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कुलां उपतहसील के पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Tue, 19 Sep 2023 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सूचना के अनुसार गांव नन्हेड़ी निवासी दुकानदार सुभाष शर्मा ने ब्यूरो को इस संबंध में शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद की कुलां उप तहसील में कार्यरत पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दुकान के इंतकाल के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। प्राथमिक सूचना के अनुसार उसे 15000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है।

विज्ञापन


ब्यूरो के डीएसपी जुगल किशोर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। उप तहसील कुलां में पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को अपने साथ फतेहाबाद जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय ले आई।  

एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी जुगल किशोर ने बताया कि गांव नन्हेड़ी के निवासी सुभाष की तहसील कुलां के सामने ही मिठाई की दुकान है। दो-तीन दिन पहले उसने सूचना दी थी कि कुलां के पटवारी धर्मवीर द्वारा उससे दुकान का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई है, इसमें 10 हजार रुपये वह दे चुका है, जबकि अब 15 हजार रुपये और मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी शिकायत के आधार पर उनकी टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ट्रेजरी अधिकारी राकेश कुमार के साथ जाकर पटवारी को उनके कार्यालय के बाहर एक चाय की दुकान पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उन्होंने बताया कि दुकानदार ने 2005 में दुकान ली थी, लेकिन इंतकाल नहीं चढ़वाया था, अब दुकान मालिक की मौत होने के बाद वह इंतकाल चढ़वाना चाहता है और चक्कर काट कर परेशान हो गया तो पटवारी द्वारा उससे रिश्वत मांगी गई।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया है कि पटवारी ने उसे यह भी कहा था कि उसने नायब तहसीलदार को भी रुपये देने हैं तो इसी बात को लेकर नायब तहसीलदार से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें