फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन देखकर लालच में गवां बैठा तीस हजार रुपये

Sun, 24 Apr 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अपने जाल में फंसाकर पैसे हड़पने के हर रोज नए मामले आ रहे हैं। भट्टूकलां के गांव ढ़ांड निवासी एक युवक ने टावर लगाने के नाम पर ठगों के हाथों शिकार होकर 29 हजार 400 रुपये गंवा दिए। पीड़ित युवक ने मामले की कार्रवाई के लिए थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी युवक राकेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल ने बताया कि एक विज्ञापन में जमीन पर टॉवर लगवाने व उसके ऑफर दिए हुए थे। उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो राकेश शर्मा नामक युवक ने उसको प्रलोभन दिया। वह उसकी बातों में आ गया और कागजी कार्यवाही के लिए पहले उससे 1500 रुपये खाते में डलवाए।

बाद में उससे 7200, 4670, 8000, 8030 रुपये खाते में डलवा लिए और फोन बंद कर दिया। कृष्ण को जब लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें