फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद और रतिया में दो बुजुर्ग महिलाओं की बालियां झपटीं

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीनाझपटी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने फतेहाबाद और रतिया में दो बुजुर्ग महिलाओं के कान की बालियां छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस दोनों जगहों पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


रतिया के वार्ड नंबर-1 में सुरजनहार निवासी बुजुर्ग महिला सुखदेव कौर उर्फ शामों बुढ़लाडा रोड स्थित एक धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होकर अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह बुढ़लाडा रोड से सुरजनहार वाली गली में मुड़ी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों ने झपटा मारकर उसकी कानों की बालियां छीन ली। उसने शोर मचाया तो दोनों भाग निकले। आसपास के लोगों ने उनको पकड़ना चाहा, लेकिन दोनों फरार हो गए।

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज कर्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ शुरू कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि देखने पर वह दोनों आरोपियों को पहचान सकती है। इस पर चौकी इंचार्ज ने शहर की नाकाबंदी करवाई और संदिग्ध बाइक चालकों की तलाशी लेनी शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


लाजपत नगर में घर के बाहर खड़ी महिला की बालियां छीनी
शहर लाजपत नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवक गली में खड़ी 70 वर्षीय गंगा देवी की बालियां झपटकर फरार हो गए। शोर मचाने पर गली के लोग एकत्र हो गए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सीआईए इंचार्ज दलीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हर बार की तरह बयान दर्ज कर चले गए। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। फतेहाबाद शहर में दो माह के भीतर एक दर्जन से ज्यादा छीनाझपटी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी  वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें