फतेहाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हांसपुर टी प्वाइंट पर एक युवक से 10 लाख रुपये कीमत की हिरोइन बरामद की है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान लखवीर उर्फ सोनी खैरा निवासी ढाणी हिजरांवा कलां के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी सिटी विजय सिंह जाखड़ ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद पुलिस को गुप्त सुचना मिली की आरोपी लखबीर उर्फ सोनी हिरोइन बेचने का कारोबार करता है। पुलिस ने हांसपुर रोड टी प्वाइंट हिजरावां कलां क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान लखवीर उर्फ सोनी खैरा को 139 ग्राम हिरोइन सहित काबू कर लिया। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी। जिससे पूछताछ की जाएगी कि हीरोइन कहां से लाई गई और कहां बेची जानी थी।