फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऱतिया क्षेत्र में फिर हुुआ मर्डर

Fri, 10 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जांच करते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. जोगिंद्र व थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


गांव बलियाला में एक युवक की हत्या कर दी गई। ताजा घटना गांव बलियाला की है। गांव के कुलदीप (18) का शव भाखड़ा नहर में बह रही एक बोरी से बरामद हुआ है। मरने वाले के दोनों हाथ बंधे थे और उसके शरीर पर चोटों के निशान हत्या की आशंका को पुख्ता कर रहे थे। कुलदीप बुधवार रात से गायब था और वीरवार सुबह नहर में बहती बोरी से उसका शव बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सदर एसएचओ पुष्पा सिहाग एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जोगेंद्र मौके पर पहुंचे और शव और आसपास जांच शुरू कर दी।

निकटवर्ती गांव बलियाला के चिनाई मिस्त्री अवतार सिंह का बेटा कुलदीप बुधवार रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। जब दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी उसका पता नहीं चला तो गांव में उसके लापता होने की मुनादी करा दी गई। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने बताया कि उन्हें खबर मिली कि बीते दिन कुलदीप कुछ युवकों के साथ बाइक पर घूम रहा था। इसके बाद कुलदीप का कुछ पता नहीं चला। जब ग्रामीण अपने स्तर पर कुलदीप की तलाश कर रहे थे तो वीरवार सुबह उन्हें नहर में बोरी में लिपटी एक युवक की लाश दिखी। शव को बाहर निकाला गया तो वो लाश कुलदीप की थी।
विज्ञापन


उसके दोनों हाथ बांधे गए थे और सिर पर चोटों के निशान भी थे। मौके पर मृतक कुलदीप के चाचा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप उर्फ लवली ने बुधवार शाम को अपने तीन चार दोस्तों के साथ एक खेत के ट्यूबवेल पर बैठकर पार्टी की थी और उसके बाद वह वापस गांव आ गया। इसके बाद बुधवार शाम ही एक व्यक्ति कुलदीप को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया। परिजनों ने आशंका जताई कि उक्त लोगों के साथ कुलदीप की कोई आपसी कहासुनी हुई होगी, जिसके बाद उन्होंने कुलदीप की हत्या कर उसके शव को बाद में नहर में फेंका गया है। नहर से थोड़ी दूर पर ही एक खेत के पास खून से सना रूमाल और पैंट की बेल्ट भी मिली है। परिजनों के मुताबिक जब वे कुलदीप की तलाश कर रहे थे तो पास की एक ट्यूबवेल मोटर पर उन्हें खून से सनीं ईंटें भी पड़ी मिलीं। परिजनों ने आशंका जताई कि कुलदीप की हत्या ट्यूबवेल मोटर पर की गई है और बाद में उसका शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस भी इसी थ्योरी पर काम कर रही है।


रतिया क्षेत्र में पिछले दो माह से अपराधों में अनापशनाप वृद्धि
इलाके में पिछले दो माह में क्राइम रेट काफी बढ़ा है। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों के कारण लोग सहमे हुए हैं। हैरानी इस बात को लेकर है कि पुलिस इन घटनाओं के बारे में अभी तक कोई सुराग नही लगा सकी है।
1-एक जनवरी को शहर के पंजाब नैशनल बैंक वाली गली में एक दुकान में हुई हजारों की चोरी का अभी तक सुराग नहीं लगा।
2-तीन जनवरी को रतिया मेन बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान और नए बस स्टैंड वाली गली सहित कई दुकानों में हजारों रुपयों के सामान की चोरी हुई। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद भी कोई सुराग नही मिला है।  
3-23 जनवरी को रतिया में ही फतेहाबाद रोड स्थित संजय गांधी चौक के पास एक प्लाट में एक युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी खाली हाथ है।
विज्ञापन

4-तीन फरवरी को शहर के नए बस स्टैंड के साथ पालिका बाजार में स्थित डीपी प्लाजा में महिलाओं द्वारा लाखों रुपयों के कपडे़ की चोरी के मामले में भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें