जमालपुर रेलवे स्टेशन से एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रेलवे पुलिस चौकी में शिकायत देते बुजुर्ग की तलाश कराने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत पर बुजुर्ग के लापता होने का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पंजाब के संगरूर की रामनगर बस्ती निवासी तोता राम ने बताया कि उसका ससुर हरिचंद (90) उसके परिवार के साथ रहता था। गत 9 नवंबर को वह जमालपुर रेलवे स्टेशन पर संगरूर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए आया था।
जहां रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला ने भी उसे यहां पर देखा था। लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी रामफल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते बुजुर्ग हरिंचद की गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।