फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती जमीन से छुड़ाया अवैध कब्जा

Thu, 16 Mar 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से अवैध कब्जा हटाती पंचायत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

ढाबी खुर्द में बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। इसमें उप तहसीलदार जगदीश चंद्र बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त रहे। वहीं, पंचायत विभाग की ओर से एसईपीओ सतबीर सिंह, ग्राम सचिव सुशील कुमार, पटवारी सुरेंद्र कुमार व ग्राम पंचायत के सदस्य शामिल रहे। गांव ढाबी खुर्द में महात्मा गांधी बस्ती में बने पार्क में कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत जयबीर ने सीएम विंडों में की।
विज्ञापन



इसी शिकायत के आधार पर ग्राम पंचायत व पंचायत विभाग ने हरियाणा पंचायती एक्ट 1994 की धारा 24 (1), 24 (2) के तहत कब्जाधारियों को 14 मार्च तक कब्जा हटाने का नोटिस दिए गए थे। इस पर कब्जाधारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को कब्जा धारियों से कब्जा छुड़वा लिया। पुलिस टीम में एएसआई महेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, दलबीर, निर्मल सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें