फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की कोठी पर करना चाहती थी कब्जा, गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मॉडल टाउन में एक महिला द्वारा अपने परिजनों की मदद से पति की कोठी पर कब्जा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने बीमा अभिकर्ता खैराती लाल की शिकायत पर उसकी पत्नी शकुंतला, विक्की निवासी हिसार, रिंकू पुत्र मोहनलाल, वीरवती पत्नी कपूर सिंह निवासी हमजापुर, निर्मला पत्नी बंसीलाल निवासी उमरा गेट हांसी और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी शकुंतला, रिंकू, वीरवती और निर्मला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।


शुक्रवार देर शाम शहर थाने में महिला के पक्ष में थाने में जुटे पंजाबी समाज के टेकचंद मिढा, राधाकृष्ण नारंग, वीरेंद्र नारंग, प्रेम मुटरेजा, रतन भटेजा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और इस मामले को पंचायती तौर पर निपटाने का पुलिस से अनुरोध किया। बताते हैं कि  शहर के पंजाबी समुदाय के प्रमुख लोगों की पुलिस ने एक नहीं सुनी और इस मामले में खैराती लाल की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी पत्नी व साथ आए लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



महिला के पक्ष में थाने में मौजूद लोगों ने बताया कि खैराती लाल ने अपनी पत्नी को छोड़ रखा था। खैराती लाल की पत्नी अपने पति के साथ बसना चाहती है। वह अपने परिजनों व शहर की कुछ महिला पार्षदों नेहा मित्तल, ज्योति मेहता व भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रधान सीमा दत्ता को साथ लेकर अपने पति के साथ बसने के लिए समझौता करने गई थी। वहीं, खैराती लाल का कहना है कि उसकी पत्नी शकुंतला उसकी मां की मौत से तीन वर्ष पहले ही अपने बेटे को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। अब अचानक पांच जनवरी को एक दर्जन लोगों को साथ लेकर उसने उसके मकान पर कब्जा करने की कोशिश की व उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बीमा अभिकर्ता ने शिकायत दी थी कि उनके मकान पर उक्त महिला ने कब्जा कर लिया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चार महिलाएं मकान में मौजूद थीं। उस समय अन्य कोई वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें