फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ियों में खराब फल-सब्जी बेचने पर कार्रवाई

Sat, 05 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में सड़े गले फलों की रेहड़ी पर कार्यवाही करते एसएमओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 शहर में लगातार रेहड़ियों पर बिक रहे घटिया फल और सब्जियों पर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को सड़कों के किनारे खड़ी और गली मोहल्लों में जाकर सब्जी, फल बेचने वालों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ रेहड़ियों पर घटिया किस्म के फल देखे तो रेहड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। घटिया फलों और सब्जियों को मिट्टी में गड्ढा खोद कर दबा दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे रेहड़ी संचालकों के खिलाफ फूड एंड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए पुलिस को शिकायत दे दी है।


इस घटना के बाद फास्ट फूड, फल सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री  बेचने वाले रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मचा है। शहर के विभिन्न बाजारों, गली मोहल्लों में घटिया किस्म की सब्जी, फल बेचे जाने की शिकायतें विभाग को मिल रही थी। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ विजय जैन ने एक टीम का गठन किया और शहर के कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कुछ ऐसी रेहड़ियां मिली जिन पर घटिया किस्म का फल, सब्जी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने रेहड़ियों को जब्त किया और अस्पताल परिसर के पीछे खाली पड़ी जगह में गड्ढा खुदवाकर फल, सब्जियों को दबा दिया। इसके बाद एसएमओ विजय जैन ने पुलिस विभाग को ऐसे लोगों के खिलाफ फूड एंड सेफ्टी कानून के तहत कार्रवाई करने के लिए शिकायत दे दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें