फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामले में फंसे डीईओ वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 रिश्वत मामले में फरार चल रहे डीईओ डॉ. यज्ञदत्त वर्मा द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डीईओ कार्यालय के क्लर्क राजकुमार को स्कूल संचालक से रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया गया था। राजकुमार ने विजिलेंस को बताया था कि उसने डॉ. यज्ञदत्त वर्मा के कहने पर ही रिश्वत मांगी थी। यह भी बताया गया था कि करीब 60 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता 10 हजार रुपये पहले ही अदा कर चुका था।

बाकी के 50 हजार लेते राजकुमार पकड़ा गया था। इसी मामले को लेकर डीईओ की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं, विजिलेंस की टीम दो बार सिरसा स्थित उनके निवास पर भी दबिश दे चुकी है, मगर वे नहीं मिले और घर वालों द्वारा बताया गया कि वे डॉ. वर्मा अपने बेटे की शादी का कार्ड देने उड़ीसा गए हैं। उनका मोबाइल भी कई दिनों से बंद आ रहा है। बीते दिन डॉ. वर्मा ने कोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे आज कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन



रिश्वत कांड के चलते रुका कर्मियों का वेतन
शिक्षा विभाग के क्लर्क द्वारा ली गई रिश्वत मामले में डीईओ यज्ञदत्त वर्मा का नाम सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। जानकारी मिली है कि विभाग के कर्मचारियों का वेतन डीईओ के साइन के बाद ही जारी होता था, जिस कारण विभाग के करीब एक दर्जन कर्मचारियों का इस महीने का वेतन रुक गया है।
विज्ञापन



ये था मामला
पिरथला स्थित आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक ने विजिलेंस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि हाईकोर्ट में उसके स्कूल के रिकार्ड को वेरिफाई करने की एवज में शिक्षा विभाग के अधिकारी उससे रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर कार्यवाही के दौरान विभाग का क्लर्क राजकुमार स्कूल संचालक से 50 हजार के नए नोटों के साथ रंगें हाथों पकड़ा गया। इसके बाद विजिलेंस की पूछताछ में क्लर्क राजकुमार ने खुलासा किया कि इन पैसों में डीईओ यज्ञदत्त वर्मा का भी हिस्सा था। इसके बाद से डीईओ यज्ञदत्त वर्मा फरार चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें