फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हुड़दंगबाजों ने मिष्ठान भंडार के काउंटर तोड़े

Thu, 08 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 गोरखपुर के मेन बस स्टैंड पर बुधवार देर रात अज्ञात हुड़दंगबाजों ने शर्मा मिष्ठान भंडार के बाहर रखे काउंटरों को चकनाचूर कर दिया। मिष्ठान भंडार के मालिक मनोज शर्मा ने बताया कि शाम को 9 बजे दुकान बंद करके घर गए थे।

जब सुबह 6 बजे दुकान की सफाई करने आया तो देखा कि दुकान के आगे रखे तीन काउंटरों के शीशे पूरी तरह बिखरे मिले ।
मुख्य बस स्टैंड होने से काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने आशंका जताई कि बुधवार देर रात शराब पीने वाले हुड़दंगबाजों ने दुकान के काउंटर के शीशों को तोड़ा है। लोगों का आरोप है कि गोरखपुर के मुख्य बस स्टैंड पर देशी और अंग्रेजी शराब के दो ठेके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिसके पास देर शाम तक शराबी शराब पीकर इधर-उधर पड़े रहते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि गोरखपुर से गुजर रही फतेहाबाद ब्रांच नहर की दोनों पटरियों पर दोनों साइड पर शराबी देर शाम तक शराब पीते हैं। उसके बाद हुड़दंगबाजी करने की कई बार शिकायतें मिलती हैं। आसपास के ढाणियों के निवासी का कहना है कि रात 12 बजे तक हुड़दंग की आवाजें आती हैं। उन्होंने इस बारे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात भी कही।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें