फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के एटीएम में जबरदस्ती घुसे दो, गार्ड से मारपीट का आरोप

Fri, 07 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना में बैंक का एटीएम जहां लूटने का प्रयास किया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 पुरानी तहसील के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में कार्यरत सुरक्षाकर्मी ने वीरवार देर रात कुछ लोगों पर लूट के इरादे से एटीएम में घुसने का आरोप लगाते पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुरक्षाकर्मी की मानें तो सीआईए स्टाफ पुलिस का कार्यालय नजदीक होने से और उनकी चौकसी के कारण ही इस लूट की घटना से बचा जा सका है।

रात लगभग दस बजे तक एटीएम का गार्ड रत्ताखेड़ा निवासी कुलदीप निर्धारित समय के अनुसार एटीएम का दरवाजा बंद करने लगा तो बाहर से एक व्यक्ति अंदर घुसा और उसने कुलदीप से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद गार्ड ने शोर मचाया तो उसी दौरान सीआईए के कर्मचारी एटीएम पर पहुंचे और आरोपी भागने लगे, लेकिन दो लोग सीआईए के हत्थे चढ़ गए हैं। सीआईए ने तब दोनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग 5-6 आरोपी कार में सवार होकर आए थे कार को पास की गली में खड़ा कर एटीएम में घुसने का प्रयास किया। इसके बाद जब गार्ड चिल्लाया तो लोग एकत्रित हुए तथा सीआईए पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस को दी शिकायत में गार्ड कुलदीप ने बताया कि जब वह रोजाना की तरह निर्धारित समय के अनुसार जब वह एटीएम का शटर बंद कर रहा था तो एक व्यक्ति जबरदस्ती अंदर घुस आया और उसने उसका गला पकड़ लिया। ऐसा लगता है कि वे लूट की नीयत के कारण ही एटीएम में घुसे थे। सीआईए पुलिस ने कार को भी कब्जे मे ले लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बैंक ने बढ़ाई चौकसी
इस घटना के बाद सबक लेेते बैंक ने एटीएम पर सुरक्षा की दृष्टि से शटर को मजबूत बनाने और ताला आदि लगाने का काम शुरू करा दिया है। इस वारदात के बाद शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे शटर बनाने वाले मिस्त्रियों को बुलाकर शटर को मजबूत बनाने का काम शुरू किया गया। ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी  घटना न घट सके।
विज्ञापन


क्या कहते है एसएचओ
इस बारे में थाना शहर प्रभारी संदीप कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गार्ड कुलदीप की शिकायत आई है जिसमें उसने लिखा है कि आरोपी ने एटीएम में घुसकर उसका गला पकड़ लिया। जिससे लूट की घटना प्रतीत नही होती। सीआईए स्टाफ पुलिस आरोपियों से पूछताछ की है जिससे प्रतीत होता है कि वे शराबी किस्म के है। उनकी लूट की ऐसी कोई योजना नहीं थी और न ही पहले कभी ऐसे मामलों के आरोपी पाए गए है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें