फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते-खेलते बच्चों ने पी लिया कीटनाशक, भाई की मौत, बहन बची

Fri, 18 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


जाखल गांव की बाजीगर बस्ती में दो बच्चों ने खेलते-खेलते घर की छत पर रखा कीटनाशक पी लिया। इससे लड़के की जहां कुछ समय बाद मौत हो गई वहीं उसके बहन की हालत कुछ ठीक है। घटना को लेकर बस्ती में शोक का माहौल है।


बाजीगर बस्ती निवासी जंगीरा राम की रीढ़ की हड्डी टूटने से वह चलने फिरने में असमर्थ हैं। उसके दो बच्चे बेटा मुन्ना (7) और बेटी सोमा (6) गुरुवार शाम आपस में खेल रहे थे। दोनों खेलते-खेलते घर की छत पर जा पहुंचे।
विज्ञापन


जहां दोनों ने वहां रखे कीटनाशक को गलती से गटक लिया। कीटनाशक पीते ही दोनों बच्चे उल्टियां करने लगे। घर के पास रहने वाले पड़ोसियों ने जैसे ही दोनों बच्चों की तबियत बिगड़ते देखी तो उन्हें तुरंत जाखल मंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बेटे मुन्ना की मौत हो गई जबकि उसकी बहन खतरे से बाहर है। बताया जाता है कि जंगीरा राम की आर्थिक हालत भी बहुत कमजोर है।
विज्ञापन


परिवार में चार बच्चों की मां कई साल पहले ही उन्हें छोड़कर चली गई। उसका एक बेटा ही किसी दुकान पर काम करके उनका पेट भरता है। जंगीरा राम की रीढ़ की हड्डी टूटने से वह बिस्तर पर है वहीं एक बेटी पोलियोग्रस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें