फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ग्राम स्मैक सहित युवक काबू, तीन जगह चोरी की वारदात कबूली

Sun, 01 Jan 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भूना पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक सहित एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान विकास  कुमार के रूप मे हुई है।  आरोपी के खिलाफ थाना भूना मे मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। भूना थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि एएसआई देवी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बीती रात पुराना बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर विकास कुमार को काबू करके उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी के कब्जे से पांच ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो पुलिस टीम के सामने आरोपी विकास ने बताया कि उसने भूना में तीन जगह दुकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना भूना मे मादक पदार्थ की तस्करी के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा तीन अन्य कबूली गई चोरी में आरोपी विकास कुमार शामिल तफ्तीश किया गया है। आरोपी विकास को रविवार को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


कबूली गई चोरी की वारदात-
1.    12 दिसंबर की रात को हिसार रोड के नजदीक मनोज सिंगला के ऑफिस से एक एलइडी और 10 हजार रुपये की चोरी की थी।
2.    26 नवंबर की रात को पुराना बाजार की सेठी करियाणा स्टोर से परचून का सामान चोरी किया था।
3.    30 नवंबर की रात को शिव मंदिर के नजदीक धर्मेंद्र सिंह के मकान से एक एलइडी और दो गैस सिलेंडर चोरी किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें