फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या का आरोप

Sun, 01 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
मृतका पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ शादी रचाने के लालच में पति व ससुर ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। यह आरोप लगाते हुए मृतका की मां व बहन ने पुलिस से शिकायत की है। उपचार के दौरान विवाहिता की ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिलुआ थाना अंतर्गत ग्राम आनंदो नगर के विद्यासागर पल्ली निवासी आशा पत्नी गंगासहाय अपनी पुत्री पुष्पा बरुआ के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरौआ नगला प्रेमपुर निवासी मुकेश के साथ बेटी पूजा की शादी दो साल पहले की थी। इससे पहले बेटी की शादी बंगाल में ही अरिहंत के साथ हुई थी, जिससे दो बच्चे विष्णु और कृष्णा हैं। अरिहंत की मौत के बाद उसने पूजा की शादी मुकेश के साथ कर दी।

आरोप लगाया कि प्रेमिक के साथ शादी करने के लिए मुकेश ने पिता के साथ मिलकर उसकी बेटी पूजा (30) के आग लगा दी थी। सैफई के रिम्स में इलाज के  दौरान मौत हो गई। आशा ने आरोप लगाया कि पूजा ने तीन दिन पहले उसे फोन पर बताया था कि उसके पति के किसी से प्रेम संबंध हैं, वह पति उससे शादी करना चाहता है।
विज्ञापन


कोतवाल राजबहादुर सिंह ने बताया कि सैफई से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें