फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: फतेहाबाद में जीजा और सलहज की हत्या, 15 दिन से फरार थे दोनों, रात को ही लौटे थे घर

Thu, 20 Jun 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

मृतक जगसीर सिंह का करीब पांच साल पहले से अपने साले की पत्नी के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों घर से 15 दिन से गायब थे। बुधवार को ही दोनों घर लौटे थे और रात में दोनों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
फतेहाबाद में डबल मर्डर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र के गांव चांदपुरा में बुधवार रात को तेजधार हथियार से जीजा व सलहज की हत्या कर दी गई। सुबह सरपंच से सूचना मिलने के बाद जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने महत्वपूर्ण तथ्यों को जुटाया है।
विज्ञापन



गांव के सरपंच के अनुसार गांव बबनपुर निवासी जगसीर सिंह की शादी चांदपुरा में हुई थी। पिछले चार पांच साल से उसका अपने साले की पत्नी मूर्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों 15 दिन से फरार चल रहे थे। बुधवार शाम को ही दोनों गांव में आए थे। इसी बीच रात को उनकी हत्या हो गई। 

मृतक जगसीर सिंह एक बेटे का पिता था जबकि उसकी सलहज मूर्ति के दो बेटियां हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान लेकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें