फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत पशुओं के अवशेष सड़क पर फेंके, हंगामा

Sat, 09 Jul 2016 12:01 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
हैफेड गोदाम के कर्मचारियों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 मृत पशुओं के अवशेष हैफेड गोदाम की सड़क पर डाले जाने से गोदाम कर्मचारियों और पक्की यूनियन के मजदूरों ने नगरपालिका प्रशासक और हड्डारोड़ी ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। हैफेड गोदाम में मजदूर सूरजमल, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, रामनिवास, पंकज, महेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दयानंद और नगरपालिका के एमसी ईश्वर सिंह गर्ग, प्रतिनिधि पवन कुमार और प्रहलाद सिंह आदि ने बताया कि ठेकेदार मृत पशुओं को फतेहाबाद, हांसी, टोहाना, रतिया, बरवाला आदि से लाकर भूना की हड्डारोड़ी में डाल रहा है।

अब ठेकेदार के कारिंदे सरेआम पशुओं का चमड़ा हैफेड गोदाम की सड़क पर फेंकर रहे हैं। इससे हैफेड गोदाम के कर्मचारियों और मजदूरों का जीना मुश्किल हो रहा है। यूनियन नेता सूरजमल और महेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि मृत पशुओं का ठेका भूना एरिया के ठेकेदार ने लिया हुआ है।
विज्ञापन


मजदूरों और ठेकेदार में हाथापाई
नगरपालिका के अधिकारी अनिल मित्तल ने मामले को लेकर मृत पशुओं के ठेकेदार और हांसी के इनेलो नेता महेंद्र बिड़लान को मौके पर बुलाया तो आते ही दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई। मजदूरों और ठेकेदार के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई।
विज्ञापन


एसएचओ बिमला देवी ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों को शांत करवाया। ठेकेदार को मृत पशुओं को सड़क पर नहीं डालने के आदेश दिए। इसके बाद ठेकेदार महेंद्र बिड़लान को नगरपालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि मेवा सिंह वाल्मीकि और वाइस चेयरमैन अनिल नढ़ा ने भूना के अतिरिक्त दूसरे शहरों के मृत पशुओं पशुओं को वहां न लाने के लिए आदेश दिए। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में ऐसा हुआ तो ठेका रद्द कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नगरपालिका के सदस्य एवं एडवोकेट प्रवीन राणा, प्रतिनिधि प्रहलाद ग्रोवर, ईश्वर पहाड़ी, पवन कुमार दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें