फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री से मशीनें चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2016 12:48 AM IST
फतेहादबाद ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
फैक्ट्री से मशीनें चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 भोडिया खेड़ा की एक फर्नीचर फैक्ट्री से 90 लाख रुपये की मशीनें चोरी करने की गुत्थी को टोहाना की सीआईए पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उसके कब्जे से 89 लाख रुपये कीमत की चोरी हुई मशीनें बरामद कर ली है। पकडे़ गये आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी भूंथन कलां के रूप मे हुई है। इस मामले में पुलिस ने 19 जून को मामला दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार चोरी की इस वारदात को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था। दो आरोपी भी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


   सीआईए टोहाना प्रभारी निरीक्षक दलीप सिंह ने बताया कि भोडिया खेड़ा में एक फर्नीचर की फैक्ट्री पिछले काफी समय से बंद पड़ी थी। इस फैक्ट्री की रेकी करके राजेश कुमार ने अपने दो और साथियों के साथ चोरी वारदात को अंजाम दिया। सामान उठाने के लिए आरोपियों ने बड़े कैंटर का प्रयोग किया। इस मामले में शिकायत आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सुराग मिलने पर पुलिस ने भूथन कलां में राजेश कुमार के घर पर छापा मारा। जहां से 89 लाख रुपये की मशीनें भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें