फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पोतों के नाम जमीन की तो कर दिया कत्ल

Mon, 01 Aug 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में मृतक जोगिंद्र के पोस्टमार्टम के समय मौजूद परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 निकटवर्ती गांव हिजरावां कलां में एक कलियुगी बेटे ने जमीन के लालच में बुजुर्ग पिता के सिर में ईंटें मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार देर रात की है। जिस समय इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया, उस समय पिता घर के आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। सारी वारदात को मृतक के पोते ने छत से देखा तो शोर मचा दिया। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर सदर एसएचओ विजेंद्र मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हत्यारे बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव हिजरावां कलां निवासी जोगेंद्र सिंह की गांव में ही काफी खेती योग्य जमीन है। उसका इकलौता बेटा सुखदेव उसके साथ ही रहता है। बताया गया है कि सुखदेव की आदतें अच्छी नहीं थी और वो शराब और जुए का आदि था। घर में आयेदिन पैसों को लेकर झगड़ा करता था। ऐसे में जोगेंद्र सिंह ने अपनी सारी जमीन अपने पोतों के नाम कर दी थी। यहीं बात सुखदेव को अखर गई और वो अपने पिता से ही रंजिश रखने लगा था। बताया गया कि इसी बात को लेकर उसका अपने पिता जोगेंद्र से कई बार झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि शनिवार देर रात जब जोगेंद्र अपने घर के आंगन में चारपाई पर सोया था तो सुखदेव ने घर में ही रखी ईंटों से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे जोगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। अपने पिता की हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


साथ में बिछी चारपाई के नीचे मिली शराब की बोतल
मृतक जोगेंद्र की चारपाई के साथ एक अन्य चारपाई भी पड़ी थी। उसके नीचे पुलिस को देसी शराब की एक बोतल मिली है। पुलिस अब इसकी जांच करने में जुट गई है कि इस बोतल से मृतक ने शराब पी या आरोपी सुखदेव ने। पुलिस को इसके लिए जोगेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


पुलिस ने बनाई टीमें, छापामारी शुरू
सदर एसएचओ विजेंद्र ने बताया कि आरोपी सुखदेव को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें