फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कार्यालय खोल करोड़ों की धोखाधड़ी

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
fatehabad/bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को रोजगार व शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए फर्जी कार्यालय खोलकर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। संस्थान संचालक सैकड़ों लोगों को धोखा देकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


शिकायत लेकर दर्जनों लोग बुधवार को एसपी से मिलने पहुंचे। धोखाधड़ी के शिकार हुए आकाश, शिल्पा, साक्षी, बलदेव निवासी सनियाना, ईश्वर व सन्नी सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि एक संस्थान के नाम पर कुरुक्षेत्र निवासी चार युवकों ने सिविल अस्पताल के सामने ऑफिस खोलकर 250 के करीब कर्मचारियों को रख लिया।

गांवों में जाकर नारी उत्थान और उनकी शिक्षा के प्रचार-प्रचार के लिए महिला समिति का गठन करने को कहा। इस समिति में महिला, छात्र व कंप्यूटर टीचर्स को जोड़ने की बात कही और प्रत्येक समिति से 12300 रुपये लेने को कहा।
विज्ञापन


ज्ञापन देने आए लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने अनेक जिलों व गांवों में जाकर करीब 1150 समितियों का गठन किया जिसकी राशि 1,41,45000 रुपये बनती है, वह राशि उन्होंने उक्त आरोपियों के पास पहुंचा दी।

उन्होंने बताया कि राशि मिलने के बाद जब उन्होंने उनके वेतन बारे बात की तो उन्होंने उनसे संपर्क नहीं किया। जब वे कुरुक्षेत्र में इनके कार्यालय पर गए तो कार्यालय बंद था। जांच में पाया गया कि उक्त लोग कुरुक्षेत्र के नहीं थे।

सैकड़ों महिलाएं हुईं शिकार
संस्था ने गांवों में महिला समिति का गठन कर दिया। महिला समिति ने काम सीखने वाली महिलाओं से 350 रुपये वसूल लिए। जिससे इस मामले में सैकड़ों से हजारों के बीच महिलाएं भी ठगी का शिकार हुई हैं। इस मामले में  एसपी ओ.पी.नरवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें