फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस के पीछे  चोरों ने खंगाल लिया घर

Thu, 21 Apr 2016 12:31 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच लाख के जेवर, 80 हजार रुपये समेट ले गए
लोक निर्माण विभाग की महिला कर्मी के घर वारदात
 शहर में सक्रिय चोर गिरोह ने एसएसपी ऑफिस के पीछे मोहल्ला कृष्णापुरी  स्थित लोक निर्माण विभाग की महिला क्लर्क कात्यानी सक्सेना का घर खंगाल  लिया। चोर यहां से पांच लाख रुपये के जेवर, 80 हजार रुपये नगदी समेत अन्य सामान समेट ले गए। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस  थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के मोहल्ला कृष्णापुरी पीपल  वाले मंदिर के पास लोक निर्माण विभाग की महिला क्लर्क कात्यानी सक्सेना का  घर है। उनके पति राकेश चंद्र सक्सेना का निधन हो चुका है। कात्यानी सक्सेना  लखनऊ स्थित अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं।  मंगलवार को वह दोपहर घर आईं। घर के अंदर सभी सामान बिखरा पड़ा था। सेफ  से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और 80 हजार रुपये की नगदी गायब थी। घर से  एक एलईडी और एक टीवी भी चोर ले गए। कात्यानी ने इस बारे में पड़ोसियों से  पता किया तो वह भी दंग रह गए। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को  सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें