दिल्ली से आए कर्मचारी के डिप्टी मैनेजर व उनके वकील पुनीत आहुजा ने बताया कि पिछले लगभग दस दिनों से उन्हें शहर में डप्लीकेट रेड एंड वहाईट सिगरेट बिकने की सूचना मिल रही थी।
जिसके लिए कंपनी के कर्मचारी लगभग एक सप्ताह पूर्व टोहाना आए तथा शहर की होलसेल विक्रेताओं से पूछताछ की। कोई सुराग नहीं लगने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व पंजाब का एक व्यक्ति उनसे कुछ डिब्बी यहां से डुप्लीकेट रेड एंड व्हाइट सिगरेट ले गया था। तब से वे विक्रेता को पकड़ने की फिराक में थे।
पूरी जांच पड़ताल के बाद शुक्रवार को मेन बाजार स्थित राजेंद्रा एजेंसी पर पुलिस के सहयोग से छापा मारा तो एक कार्टून में 25-25 डिब्बियों के 22 बंडल बरामद किए जिसमें प्रत्येक डिब्बी की कीमत 38 रुपये बताई गई है।
उन्होंने बताया कि सिगरेट की डिब्बियां प्लेन कागज में पैक की हुई थी। सिगरेट की पुरानी डिब्बियां लेकर उसमें रेड एंड विल्ड की सिगरेट पैक की गई थी। इसकी लंबाई भी असली सिगरेट से लगभग 5 एमएम बढ़ाकर 64 से 69 एमएम की गई थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
क्या कहते है जांच अधिकारी।
जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि छापामार कार्रवाई के तहत लगभग साढे़ पांच सौ सिगरेट की डिब्बियां बरामद की गई है। जिस की रिपोर्ट दर्ज कर जांच हेतु लैब भिजवा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।