फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सैनिक की पत्नी ने घर में बिस्तर में लगाई आग, बाल-बाल बचा फौजी पति, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Sun, 15 Jan 2023 04:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सैनिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद के भूना क्षेत्र के गांव चौबारा निवासी एक आर्मी जवान ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ पुलिस थाना  में शिकायत देकर उसे जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सैनिक ने बताया कि इस दौरान वह झुलस भी गया। पुलिस ने आर्मी जवान की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास व नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सैनिक के ही 7 वर्षीय मासूम बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर भी उन्होंने अब मासूम की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने बच्चे का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर विसरा रिपोर्ट हिसार भेजी हुई है। परंतु पुलिस के पास अभी पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस ने मृतक बच्चे  की मौत को लेकर सैनिक के छोटे भाई के बयान पर 174 की कार्रवाई हुई थी।

हंसता खेलता मासूम बच्चा कैसे मर गया जांच का विषय
गांव चौबारा निवासी सैनिक कृष्ण ने बताया कि उसका 7 वर्षीय मासूम बेटा गोरखपुर में एक प्राइवेट स्कूल में दूसरी कक्षा का विद्यार्थी था। लेकिन घटना से कुछ देर पहले वह हंसता खेलता हुआ आंगन में मस्ती कर रहा था। परंतु अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई है पूरा शरीर नीला पड़ गया।
विज्ञापन


मगर इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। सैनिक ने बताया कि उन्होंने भाई को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कह दिया था। इसलिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कार्रवाई हुई थी। हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम एवं विसरा रिपोर्ट पुलिस के पास नहीं पहुंची है। क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम बच्चे की मौत का राज खुल पाएगा।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि कृष्ण की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया है और आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें