फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: मोहाली जाने के लिए बुक की कार, रास्ते में चालक को बंधक बनाकर नकदी और गाड़ी छीनी

Mon, 13 Mar 2023 06:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के फतेहाबाद में फोरलेन पर चालक को बंधक बनाकर गाड़ी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मोहाली जाने के लिए गाड़ी की बुकिंग की थी, सुबह तीन बजे वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में फोरलेन पर युवक मोहाली जाने के लिए बुकिंग की गाड़ी के चालक को बंधक बनाकर गाड़ी, मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हो गए। मामले को लेकर गाड़ी चालक प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हरिंद्र सिंह ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने साजिश के तहत छीनाझपटी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हरिंद्र सिंह ने बताया कि वह बत्रा कॉलोनी निवासी अरूण बाघला की गाड़ी पर चालक है। सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे जवाहर चौक निवासी बबलू के कहने पर सवारियां लेने के लिए रतिया बाईपास पुल पर पहुंचा।

यहां दो युवक मिले और उन्होंने मोहाली जाने के लिए कहा और उन युवकों को लेकर भूना की तरफ चल पड़े। माजरा रोड पर युवकों ने गाड़ी रूकवा ली और कहा कि सवारी लेनी है। इस दौरान एक युवक गाड़ी से नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगा।
विज्ञापन


इसके बाद पीछे बैठे युवक ने कंबल से उसे पिछली सीट पर खींच लिया और नीचे उतरा युवक चालक सीट पर बैठकर गाड़ी को मोड़कर वापस रतिया बाईपास पुल पर ले गया। यहां मारपीट कर उसका मोबाइल, 4200 रुपये नकदी और उसे गाड़ी से नीचे उतारकर गाड़ी लेकर सिरसा की तरफ फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें