फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में मर्डर: मिनी बाईपास पर कार सवार बदमाशों मे तुड़ा व्यापारी की चाकू मारकर की हत्या, बेटा घायल

Wed, 04 Oct 2023 08:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा निवासी कृष्ण कुमार और उसका बेटा दीपक तुड़े के व्यापारी है। दोनो किसी काम से भट्टू गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार देर रात को अलग अलग मोटरसाइकिल पर वापस फतेहाबाद लौट  रहे थे। गांव ढिंगसरा के पास कृष्ण पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के बिगड़ रोड के पास मिनी बाईपास पर मंगलवार देर रात को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने तुड़ा व्यापारी और उसके बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में फ़तेहाबाद के गुरु नानक पुरा निवासी 48 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई और उसके बेटे दीपक को गंभीर चोटें आई हैं जिसे फतेहाबाद की नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि अभी तक हमला करने वाले बदमाशों का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
मामले के मुताबिक फतेहाबाद के गुरुनानकपुरा निवासी कृष्ण कुमार और उसका बेटा दीपक तुड़े के व्यापारी है। दोनो किसी काम से भट्टू गए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मंगलवार देर रात को अलग अलग मोटरसाइकिल पर वापस फतेहाबाद लौट  रहे थे। गांव ढिंगसरा के पास कृष्ण पर स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों बाप-बेटा जान बचाकर फ़तेहाबाद पहुंचे लेकिन गाड़ी सवार बदमाश पीछा करते रहे और मिनी बाईपास पर बिगड़ रोड के पास फिर झगड़ा कर दिया और फिर चाकू से हमला करके फरार हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। दोनो को नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पिता कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और बेटे दीपक को रेफर कर दिया।

जांच अधिकारी के अनुसार
मिनी बाईपास पर व्यक्ति की हत्या हुई है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी। बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। - महेंद्र सिंह, शहर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें