फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के साथ मारपीट, एसडीओ सहित कई कर्मचारी घायल

Sat, 20 Feb 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
विज्ञापन
टोहाना अस्पताल में भर्ती घायल बिजली कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरियाणा के उपमंडल टोहाना के गांव फतेहपुरी में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीण द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में एसडीओ देशराज को चोट आई है। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कर्मचारियों की यूनियन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन किया जाएगा।  एसडीओ देशराज ने बताया कि सुबह उनकी टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए गांव फतेहपुरी गई थी। इसी दौरान जैसे ही एक जगह पर उन्होंने बिजली चोरी पकड़ने के लिए जांच शुरू की, तभी वहां पर मौजूद व्यक्ति ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। 


इस दौरान उनके साथ जो कर्मचारी था, उससे भी मारपीट की गई। उनका मोबाइल भी टूट गया। उन्होंने घटना की सूचना अपने सहकर्मियों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और वहां से उन्हें व उनके साथ गए कर्मचारी को छुड़वाकर टोहाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


हमले की सूचना जैसे ही बिजली निगम के अन्य कर्मचारियों को मिली तो वे इकट्ठे होकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें