फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ ‘गब्बर’

Wed, 04 Jan 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टोहाना
विज्ञापन
आपत्तिजनक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
करीब दो माह पहले गांव ललौदा में विवाहिता को जहर देकर मारने और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपी सास, ससुर, जेठ व जेठानी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 
विज्ञापन


हिसार के कैमरी रोड निवासी नंदलाल मोर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी 28 वर्षीय बेटी सीनू का विवाह गांव ललौदा निवासी सोनू उर्फ गब्बर से हुआ था। उन्होंने बताया कि ससुरालजन दहेज के लिए कई सालों से उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। कई बार उसकी पिटाई भी की गई। आरोप था कि लगभग दो माह पहले ससुरालजनों ने जहरीली वस्तु खिलाकर उसकी बेटी की हत्या कर दी तथा उन्हें इस बारे जानकारी भी नहीं दी।

ग्रामीणों से पता चलने पर उनके गांव पहुंचने से पहले ही शव को खुर्द-बुर्द कर उसका दाह संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति सोनू, ससुर रामकुमार, सास यमुना, जेठ विक्रम व जेठानी कोमल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बुधवार को आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी एसआई कर्म सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले में मृतक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें