फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पर हमला करने के तीन आरोपी काबू

Tue, 10 Nov 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य दो हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों व गांवों में दबिश दी लेकिन दोनों गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पुराना बाजार निवासी व मंडी के दुकानदार सोमनाथ गर्ग ने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से नहारका मोहल्ला निवासी प्रगट सिंह तथा उसके साथी उसे धमकियां दे रहे थे।

सोमनाथ के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले उसका प्रगट सिंह के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। गत दिनों वह बाइक पर सवार होकर घर से दुकान की तरफ आ रहा था तो पुराना बाजार के पास ही एक कार में सवार प्रगट तथा उसके साथियों ने उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवकों ने लाठियों तथा डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे अधमरा कर फरार हो गए। आस पास के लोगों ने उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया था।

इस मामले में पुलिस ने सोमनाथ की शिकायत पर प्रगट व उसके चार पांच अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें