फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमोल हत्याकांड : हत्यारोपी दोस्त को तीन दिन की रिमांड

Mon, 25 Jul 2016 01:01 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
50 लाख के लिए दोस्त ने दोस्त का कत्ल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव पिरथला में 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए छात्र अनमोल की हत्या करने के आरोपी गुरप्रीत को रविवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि अनमोल हत्याकांड के आरोपी पिरथला निवासी गुरप्रीत को रविवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या करने में प्रयोग किए गए हथियार बरामद कर वारदात की जगह की निशानदेही की जाएगी।

गौरतलब है कि 20 जुलाई को रात्रि लगभग आठ बजे गांव पिरथला निवासी गुरप्रीत ने 11वीं कक्षा के छात्र अनमोल को पैन ड्राइव देने के बहाने नहर पर बुलाया। बाद में आरोपी ने चाकू से वार कर अनमोल को नहर में गिरा दिया और वापसी में उसकी स्कूटी को भी नहर में गिरा दिया था। आरोपी ने कबूल किया था कि टीवी पर प्रसारित होने वाले क्राइम सीरियल देखकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें