फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में हादसा: स्कूटी को बचाने के चक्कर में खंभे से टकराई थार, ब्रेक की जगह रेस पर रखा गया पैर

Fri, 02 Jan 2026 02:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमएम कॉलेज की तरफ से पपीहा पार्क की तरफ स्कूटी लेकर युवक जा रहा था, इस दौरान दूसरी तरफ से आई थार के चालक ने मोड़ पर ब्रेक लगाने की जगह रेस पर पैर रख दिया और खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन
थार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के मॉडल टाउन में शुक्रवार दोपहर को अनियंत्रित थार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में थार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में चालक से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और खंभे से जा टकराई। चालक शेखर का कहना है कि ब्रेक की जगह रेस पर पैर रखा गया और इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत सप्लाई बंद करवाई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एमएम कॉलेज की तरफ से पपीहा पार्क की तरफ स्कूटी लेकर युवक जा रहा था, इस दौरान दूसरी तरफ से आई थार के चालक ने मोड़ पर ब्रेक लगाने की जगह रेस पर पैर रख दिया और खंभे से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें