डेढ़ किलो अफीम सहित अधेड़ काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने भूना क्षेत्र के गांव हसंगा की एक ढाणी में छापा मारकर एक व्यक्ति को 1 किलो 50 ग्राम अफीम सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पेशल स्टाफ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गांव हसंगा के पास एक ढाणी निवासी सुभाष अफीम तस्करी का काम करता है। गुप्त सूचना के आधार पर देर रात स्पेशल स्टाफ की पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर तलाशी ली तो उसके घर से 1 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस का इंचार्ज देवीलाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भूना थाना में केस दर्ज किया गया है। उसे शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि आरोपी को अफीम भेजने वाले तस्कर को भी काबू किया जा सके।