फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
21 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास नाका लगाकर एक युवक को 21 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। आरोपी यह हेरोइन दिल्ली से लेकर आया था। पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी, ताकि मुख्य सरगना का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईए पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ोपल निवासी एक युवक हेरोइन लेकर बड़ोपल आ रहा है। युवक दिल्ली से हेरोइन लेकर आया है। सूचना पाते ही पुलिस ने गांव बड़ोपल के पास जांच आरंभ कर दी। इसी दौरान गांव की फिरनी पर धारनिया रोड पर एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करके उसे दबोच लिया और जांच करने पर उसकी जेब से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। युवक ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से यह हेरोइन लेकर आया है। उसकी पहचान लखन उर्फ विक्की निवासी बड़ोपल के रुप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें