फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक आत्महत्या मामले में पार्षद व उसके भाई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद के अप्पू नगर निवासी युवक साहिल सोनी के फाइनेंसर से तंग आकर ट्रेन के नीचे कटकर जान देने के मामले में सिटी पुलिस ने पार्षद राजेश जांगड़ा व उसके फाइनेंसर भाई कुलवंत जांगड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि अप्पू नगर निवासी साहिल सोनी ने सोमवार रात को भट्टूकलां में ट्रेन के नीचे कटकर अपनी जान दे दी थी। साहिल ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उसने फाइनेंसर कुलवंत जांगड़ा पर उसे तंग करने का आरोप लगाया था और उसकी वजह से जान देने की बात कही थी। इस मामले में बुधवार को सिटी पुलिस ने मृतक के पिता पवन सोनी की शिकायत पर फाइनेंसर कुलवंत जांगड़ा व उसके पार्षद भाई राजेश जांगड़ा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पवन सोनी का आरोप है कि राजेश जांगड़ा ने ही उसके बेटे को फाइनेंस के मकड़जाल में फंसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें