फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसपुर फोरलेन पर फिर हुआ हादसा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। रतिया चुंगी से हांसपुर रोड पर बना फोरलेन चौक हादसों का सबब बनता जा रहा है। वीरवार दोपहर बाद इस फोरलेन चौक पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान बीडीओ विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी अवतार सिंह के रूप में हुई है जबकि उनकी पत्नी रणजीत कौर भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गुरुनानक पुरा चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक अवतार सिंह निवासी फतेहाबाद किसी काम से स्कूटी पर सवार होकर हांसपुर की ओर जा रहे थे । इस दौरान उनकी पत्नी रणजीत कौर उनके पीछे बैठे हुई थी। लोगों की मानें तो जैसे ही अवतार सिंह की स्कूटी फोरलेन चौक पर पहुंची तो पुल से नीचे उतरती हुई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि अवतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी रणजीत कौर को आसपास के कुछ लोगों ने अपने साधन पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें