फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में घुसकर हैडकांस्टेबल से हाथापाई, दो के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना। पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर शाम को हैड कांस्टेबल के साथ हाथापाई करने व पगड़ी को सिर से गिरा देने पर सनियाना के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हैड कांस्टेबल शंभू सिंह के शिकायत पर सनियाना निवासी संदीप कुमार पुत्र कर्मबीर सिंह व कृष्ण पुत्र सतबीर सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हाथा पाई करने, पगड़ी को ठेस पहुंचाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम सनियाना निवासी संदीप कुमार व कृष्ण कुमार ने थाना में पहुंचकर एसएचओ कार्यालय में जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों की बैठक चल रही थी। लेकिन जैसे ही हैड कांस्टेबल शंभू सिंह ने दोनों व्यक्तियों को मिटिंग के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने उसे धक्का देना शुरू कर किया। इस दौरान उन्होंने हैड कांस्टेबल के साथ हाथापाई की तो उसकी पगड़ी सिर से नीचे गिर गई। दोनों व्यक्तियों की हरकत को देखते हुए एसएचओ आत्मा राम बिश्नोई ने उन्हें समझाने के प्रयास किए। मगर दोनों व्यक्तियों ने गुस्से में हैड कांस्टेबल को गालियां निकालनी शुरू कर दी। एसएचओ ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने आत्मा राम बिश्नोई ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, हैड कांस्टेबल से हाथापाई करने व पगड़ी के सम्मान को ठेस पहुंचाने व गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें