फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के कमरे में बंद कर छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, दो के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भूना क्षेत्र के एक गांव स्थित सरकारी स्कूल में छह साल की बच्ची को कमरे में बंद कर दो युवकों ने अश्लील हरकतें की। बच्ची स्कूल के चपरासी की बेटी है और स्कूल टाइम के बाद स्कूल परिसर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। महिला थाना पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति सरकारी स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। वह स्कूल परिसर में ही बने सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। उसने बताया कि बुधवार शाम को बूंदाबांदी हो रही थी और स्कूल प्रांगण में उसकी 6 साल की बेटी अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्ची की मां का आरोप है कि इसी दौरान अमन व मोहित नामक युवक स्कूल के मैदान में घुस आए। उन्होंने उसकी बेटी को खेलते हुए उठा लिया और स्कूल के एक कमरे में बंद करके उससे अश्लील हरकतें की। करीब 6 बजे उसकी बेटी रोते हुए घर आई और सारी बात उसे बताई। जब वह उक्त लड़कों के घर उलाहना देने गई तो उनके परिजनों ने उससे ही बहस करनी शुरू कर दी। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें