20 पेटी अवैध देशी शराब सहित एक काबू
अमर उजाला ब्यूरो
भूना। गांव दहमान में सीआईए स्टाफ टोहाना की टीम ने छापा मारकर व्यक्ति के घर से 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को मौके पर ही दबोच लिया और भूना थाना में मामला दर्ज करके जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीआईए स्टाफ टीम के एएसआई हरनेक सिंह व अशोक कुमार की टीम ने बीती देर सांय गांव दहमान में दबिश दी और जांच अभियान चलाया। इसी दौरान गुप्तचर की सूचना के आधार पर टीम ने दहमान निवासी विक्रम उर्फ बोगा पुत्र धर्मपाल के घर पर छापामार कार्रवाई की तो उसके घर से 240 बोतलें अवैध देशी शराब बरामद की गई। सीआईए टीम ने विक्रम को शराब सहित धर दबोचा।