फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद कोर्ट में वकालत कर रहे एक एडवोकेट को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने वकील की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़ोपल निवासी तथा वर्तमान में अल्फा सिटी में रह रहे एडवोकेट अशोक कुमार ने बताया कि बीते 2 नवंबर से उसके फोन पर बार-बार कॉल आ रही है तथा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शिकायत के अनुसार धमकी देने वाला व्यक्ति कभी फोन कर कहता है कि वह 5 लोगों को मार चुका है तथा अब उसकी बारी है तो कभी खुद को रिक्शा वाला बाबा कहकर पूजा करने की बात करता है। शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें